अगर आपका विद्युत उत्पादन निगम में नौकरी करने का सपना है तो हमारी ये खबर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस खबर के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम की ओर से निकाली गई भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर आवदेन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम ने 367 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
भर्ती का विवरण:
विभाग का नाम: उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम
पदों की संख्या: 367 पद
पदों का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर, खाता अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, परिचारिका, फार्मासिस्ट, तकनीशियन ग्रेड- II
शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना जरुरती है। शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी प्रकाशित नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 29-07-2020
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 18-40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु में छूट एवं अन्य जानकारियां प्रकाशित नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
इस प्रकार होगा चयन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार, टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
इतना होगा वेतनमान: 27,200 - 1,77,500/-
इस प्रकार किया जा सकता है आवेदन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
0 Comments