जिस टीवी अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं वह श्रेनु पारिख हैं। रोडसाइड लगी दुकानों से श्रेनु को खरीदारी करने में कोई समस्या नहीं है। वो सड़क पर खरीदारी करना बहुत पसंद करती हैं। अमीर होकर भी वह मोलभाव करने में शर्माती नहीं हैं।




श्रेनु सबसे ज्यादा खरीदारी मुंबई के कोलाबा से करती हैं। कोलाबा स्ट्रीट शॉपिंग के लिए जाना जाता है। स्ट्रीट पर शॉपिंग करने के साथ साथ श्रेनु को स्ट्रीट फूड भी काफी पसंद है। स्ट्रीट फूड में यह एक्ट्रेस सबसे ज्यादा गोलगप्पे और चाट को पसंद करती है।