BSNL ने Jio, Vodafone, Airtel को छोड़ा पीछे, 599 रु में दे रही डेली 5GB डेटा



घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए BSNL नया वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान लेकर आई है. यह प्लान 599 रुपये का है और इसमें रोज 5 जीबी डेटा की पेशकश की जा रही है. इससे पहले भी BSNL 551 रुपये में यही डेटा बेनिफिट दे रही थी लेकिन 551 रुपये वाले प्लान का फायदा केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के यूजर्स को मिल रहा था. साथ ही 551 रुपये वाला प्लान डेटा ओनली प्लान था.

लेकिन 599 रुपये वाले बीएसएनएल के नए प्रीपेड पैक का फायदा पूरे देश (मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) में लिया जा सकता है. साथ ही यह अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान है. यानी इसमें डेटा बेनिफिट के अलावा अन्य फायदे भी मिल रहे हैं.

क्या-क्या होगा पैक में

599 रुपये वाले बीएसएनएल वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड पैक की वैलिडिटी 90 दिन की है. इसमें देशभर में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट मिल रहे हैं. इसके अलावा रोज 5 जीबी हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जा रहे हैं. 5 जीबी डेली डेटा खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाएगी. 90 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इसमें कुल 450 जीबी डेटा ग्राहकों को मिलेगा.


Post a Comment

0 Comments