लखनऊ में तैयार हुई करेंसी डिसइंफेक्टेंट मशीन और COVID-19 स्कैनर रोबोट





लखनऊ: राजधानी की एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ने कोरोना से जंग को आसान बनाने वाली दो डिवाइस तैयार की है. इन डिवाइस के जरिये करेंसी से कोरोना का इंफेक्शन रोका जा सकेगा और सार्वजनिक जगहों पर कोरोना पेशेंट्स डिटेक्ट करना आसान हो जाएगा. डॉक्टर अनुज कुमार शर्मा की टीम ने COVID-19 के मद्देनजर  करेंसी नोट डिसिंफेक्टेंट/नोट काउंटिंग मशीन और COVID-19 स्कैनर रोबोट का आविष्कार किया है. 

15-18 हजार में तैयार हुई मशीन
करेंसी डिसइंफेक्टेंट मशीन को मात्र 15 से 18 हज़ार में तैयार किया गया है. ये मशीन एक बार में सौ से हज़ार नोट डिसइंफेक्ट कर सकती है. इस मशीन की एक और सबसे बड़ी खासियत ये है कि मशीन नोट सनिटाइज करने के साथ-साथ नोट गिन भी सकती है. ऐसे में इसे कैश काउंटर और बैंक्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. मेकेट्रोनिक्स डिपार्टमेंट के डॉक्टर अनुज बताते हैं की इस मशीन की डिमांड भी आ रही है और जल्दी ही इसे प्राइवेट फर्म्स के साथ मिलकर मार्केट में उतारा जाएगा. 

तैयार किया गया COVID-19 स्कैनर रोबोट भी 
नोट डिसिंफेक्टेंट मशीन के साथ ही साथ डॉक्टर अनुज की टीम ने COVID-19 स्कैनर रोबोट का भी आविष्कार किया है. डॉक्टर अनुज ने अंबलिका इंस्टीट्यूट के शिवम् टंडन और प्रोफेसर शेखर टंडन के साथ मिलकर किया ये डिवाइस तैयार की है. रोबोट की कीमत लगभग 80 हज़ार रुपए है और इसकी खासियत ये है की ये रोबोट ह्यूमन इंटरवेंशन को बिल्कुल खत्म करने में सक्षम है. 
इस रोबोट के प्रोटोटाइप को खासकर एंट्री गेट्स के लिए बनाया गया है जहां पर ये रोबोट आने वाले लोगों का खुद थर्मल स्कैनिंग करेगा और उनकी डिटेल्स और मेडिकल डीटेल्स लेने के बाद ही आंदर जाने की अनुमति देगा. ये रोबोट एक तरह से एंट्री गार्ड का काम करेगा जो सारी इंक्वायरी पूरी होने पर ही गेट पास निकाल कर अंदर जाने की देगा. इस रोबोट को ऑफिस, स्कूल्स, कॉलेज और हॉस्पिटल्स के बाहर लगाया जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments