अगर आप भी अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह बहुत सही मौका है. होम लोन की ब्याज दर 15 साल के निचले स्तर पर है.
अगर आप भी अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह बहुत सही मौका है. होम लोन की ब्याज दर 15 साल के निचले स्तर पर है. इस गिरती ब्याज दर व्यवस्था में भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित लगभग सभी प्रमुख बैंकों ने अपने होम लोन की दरों में अच्छी खासी कमी की है. कुछ बैंकों की होमलोन पर ब्याज दरें 7 फीसदी तक घट गई है. बता दें कि पिछले दिनों लगातार आरबीआई ने रेट कट किया है, जिससे लोन की दरें भी बैंकों ने घटाई हैं. ऐसे में होम लोन लेने वालों के लिए बहुत अच्छा मौका है. लेकिन लोन लेने के पहले बेस्ट डील जांचना जरूरी है. आपको यह देख लेना चाहिए कि कहां लोन लेने पर ईएमआई कम रहेगी. हालांकि सिर्फ कम ब्याज ही नहीं, बैंक की विश्वसनीयता भी जांचनी जरूरी है.
किन बातों का रखें ध्यान
होम लोन का विकल्प चुनने के लिए सिर्फ कम ब्याज दर को ही आधार नहीं मानना चाहिए, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता को भी जांचनी चाहिए. इसके अलावा होम लोन का विकल्प चुनने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर से अवगत रहें. आज के दौर में सबसे कम ब्याज दर उन लोगों के लिए रिजर्व रहती है, जिनका क्रेडिट स्कोर बेस्ट होता है. कुछ बैंक बेंचमार्क के रूप में 700 के क्रेडिट स्कोर का उपयोग करते हैं, वहीं कुछ अन्य बैंक 750 या 800 के क्रेडिट स्कोर वालों को तरजीह देते हैं.
SBI
मौजूदा ब्याज दर: 7 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपये
टेन्योर: 20 साल
हर महीने EMI: 19,382 रुपये
कुल ब्याज: 21,51,794
कुल पेमेंट: 46,51,794
बैंक आफ बड़ौदा
मौजूदा ब्याज दर: 7.5 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपये
टेन्योर: 20 साल
हर महीने EMI: 20,140 रुपये
कुल ब्याज: 23,33,559
कुल पेमेंट: 48,33,559
HDFC
मौजूदा ब्याज दर: 7.35 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपये
टेन्योर: 20 साल
हर महीने EMI: 19911 रुपये
कुल ब्याज: 22,78,677
कुल पेमेंट: 47,78,677
ICICI बैंक
मौजूदा ब्याज दर: 8.10 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपये
टेन्योर: 20 साल
हर महीने EMI: 21,067 रुपये
कुल ब्याज: 25,56,046
कुल पेमेंट: 50,56,046
इन बैंकों में होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर…
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 6.70%
बैंक ऑफ बडौदा- 7.35% से 8.25%
बैंक ऑफ इंडिया- 6.85%
सेंट्रल बैंक- 6.85%
केनरा बैंक- 6.90%
पंजाब एंड सिंध बैंक- 6.90%
यूको बैंक- 6.90%
एचडीएफसी बैंक- 7.35%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 6.95% से 7.35%
(सोर्स: बैंक बाजार डॉट कॉम, पैसा बाजार डॉट कॉम)
0 Comments