Reliance Jio जब से अस्तित्व में आई है तब से ही कंपनी का कद लगातार बड़ा होता जा रहा है। जियो ने अपनी शुरूआत लोगों को फ्री में सिम और मुफ्त टेलीकॉम सर्विस देकर की थी। Jio ही देश की अकेली ऐसी दूरसंचार कंपनी है जो सिर्फ 4G नेटवर्क प्रदान करती है। हर बार रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ ऐसा लेकर आती है जो न सिर्फ नया बल्कि मौजूदा सेवाओं से सस्ता भी होता है। Jio Phone और Jio Fiber जैसी सर्विसेज देने वाली रिलायंस जियो की ANNUAL GENERAL MEETING (AGM) का इंतजार न सिर्फ यूजर बल्कि बाजार को भी रहता है। मुकेश अंबानी ने आज फिर इस मंच से नई घोषणाएं करते हुए अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है।
0 Comments