अक्षय कुमार की एक फ़ैन उन्हें 20 सालों से लिख रही थी लेटर, एक्टर ने बर्थडे विश करके दिया सरप्राइज़

भारत में बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटरों के प्रति लोगों का प्यार देखने लायक होता है. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी इन्हीं में से एक हैं. उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंग भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है. अक्षय के कुछ फ़ैंस तो ऐसे भी हैं जो उन्हें आज से नहीं, बल्कि दशकों से लेटर लिखकर शुभकामनाएं दे रहे हैं. 



पिछले 20 सालों से लगातार अक्षय कुमार को लेटर भेजने वाली एक फ़ैन ने हाल ही में उनको ट्व‍िटर पर एक मैसेज भेजा था. आख़िरकार 2 दशक बाद अक्षय ने अपनी इस सुपर फ़ैन को रिप्लाई दे ही दिया है. फ़ैन के साथ अक्षय की इस इंटरैक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया. 



देबश्री नाम की इस फ़ैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डियर अक्षय कुमार सर, बहुत समय गुज़र चुका है...लगभग 20 साल...ये सब आपके घर के पते पर लेटर लिखने से शुरू हुआ था और मैं आपकी वजह से अब ट्व‍िटर पर भी आ गई हूं...उम्मीद है आप मेरे इस बेइंतहा प्यार को समझेंगे और प्लीज़ मुझे आज विश कीजिए और मेरे चेहरे पर हंसी दे दीजिए...आज मेरा जन्मदिन है. 

इसके जवाब में अक्षय ने लिखा, 'देबश्री, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो. मैं उम्मीद करता हूं कि ये आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी, अपना प्यार और दुआएं इसी तरह बनाए रखें. 

अक्षय कुमार का रिप्लाई पाकर देबश्री का रिएक्शन कुछ ऐसा था.  

अक्षय कुमार के प्रति देबश्री की दीवानगी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो उन्हें पिछले 20 सालों से लेटर लिख रहीं थीं. कुछ समय पहले ही उन्होंने ट्विटर जॉइन किया है. अपनी ट्विटर प्रोफ़ाइल में भी देबश्री ने AK is LifelineRed Heart...Crazy Akkian Girl... लिखा है. 



Post a Comment

0 Comments