बाज़ार पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेंगे 59,400 रुपये, जाने कैसे...
Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं हैं, जहां आप निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में आपको हर महीने कमाई का शानदार मौका मिलता है. पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में निवेश की सबसे अच्छी बात है कि यहां आपका पैसा 100 प्रतिशत सुरक्षित रहता है. साथ ही आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है. इस योजना में आप ज्वाइंट एकाउंट भी खुलवा सकते हैं, जिससे आपको डबल लाभ मिल सकता है. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में पति-पत्नी दोनों मिलकर 59,400 रुपए तक की सालाना कमाई कर सकते हैं.
कितना कर सकते है निवेश
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में सिंगल एकाउंट में आप न्यूनतम 1,000 रुपये व अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. जबकि, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. इस योजना में दो से अधिक लोग भी ज्वाइंट एकाउंट खुलवा सकते हैं. बाद में जमा राशि को सभी में बराबर बांट दिया जाता है.
कितना मिलता है ब्याज
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश पर 6.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है. इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है. इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है.
कैसे होगी कमाई
उदाहरण के तौर पर अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 9 लाख की जमा पर 6.6 प्रतिशत ब्याज दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपए होगा. इसे अगर 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो यह मंथली 4950 रुपए होगा.
कैसे करें आवेदन
यह योजना इंडिया पोस्ट ( India Post ) की विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध है. इस योजना में आप सिंगल के अतिरिक्त ज्वाइंट एकाउंट भी खुलवा सकते हैं. इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं. यहां आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए आवेदन करना होगा.
0 Comments