Nita Ambani Lifestyle: नीता अंबानी दुनिया के चौथे और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) की मालिकन नीता अंबानी अपनी लाइफ स्टाइल के लिए अकसर चर्चा में रहती हैं। उनके शौक भी बेहद महंगे हैं। इंटरनेट पर मौजूद तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी के शौक इतने महंगे हैं कि उनके बारे में आम इंसान सोच भी नहीं सकता। आइए जानते हैं उनके कुछ चर्चित महंगे शौक
नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी 50 पीस के सेट में आती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें सोने की बॉर्डर होती है और इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप की कीमत हुई 3 लाख रुपए। इस हिसाब से नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
नीता अंबानी महंगे हैंड बैग्स की भी शौकीन हैं। उनके बैग्स में भी हीरे जड़े होते हैं। नीता अंबानी के कलेक्शन में चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी मौजूद हैं। ये दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स हैं। नीता अंबानी अकसर ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ भी देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।
नीता अंबानी के पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही लाखों रुपए से होती है। नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं।
नीता अंबानी को घड़ियों का बहुत शौक़ है। वह अकसर बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड की घड़ियों में नजर आती हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।
नीता अंबानी को गहनों का भी काफी शौक है। वह कई फैमिली फंक्शन में करोड़ों की ज्वैलरी पहने दिख चुकी हैं।
नीता अंबानी को महंगी साड़ियों का भी खूब शौक है। उनकी कई साड़ियों में हीरे औऱ सोने भी जड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बेटे की सगाई में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।
अंग्रेजी वेबसाइट मार्केटिंग माइंड के मुताबिक नीता अंबानी बेहद महंगे कस्टमाइज्ड लिप्सटिक यूज करती हैं। उनका लिप्सटिक कलेक्शन करीब 40 लाख का है।
नीता अंबानी के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। करीब 100 करोड़ का य़े जेट मुकेश अंबानी ने उन्हें साल 2007 में गिफ्ट किया था। इस जेट के अंदर फाइव स्टार होटल सरीखी सुविधाएं मौजूद हैं। नीता अंबानी को पति मुकेश ने गिफ्ट किया था ये जेट, अंदर का नजारा ऐसा कि फटी रह जाए आंखें
0 Comments