Airtel मुफ्त दे रहा 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, अब Jio को मिलेगी चुनौती


टेलीकॉम सेक्टर में नंबर वन पोजिशन पर मौजूद Jio को चुनौती देने के लिए Airtel ने कुछ दिनों पहले एक ऑफर पेश किया किया था, जिसके तहत एयरटेल कथित तौर पर अपने ग्राहकों को 3 दिन के लिए बिल्कुल फ्री 1जीबी हाई-स्पीड डाटा दे रही था। वहीं, अब एक बार फिर रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी 1 जीबी हाई-स्पीड डाट के साथ-साथ मुफ्त इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल दे रही है। यह मुफ्त ऑफर उन यूज़र्स के लिए है, जिन्होंने अपना नंबर काफी समय से रिचार्ज नहीं किया है।

हालांकि, इस ऑफर को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, OnlyTech की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि Airtel अपने यूजर्स को एसएमएस भेजकर इस नए ऑफर की जानकारी दे री है। वेबसाइट ने मैसेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि वह यूज़र्स को मुफ्त में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के साथ मुफ्त 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा दे रही है। इस मैसेज के साथ ही कंपनी ने अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए यूजर्स से एक अनमिलमिटेड पैक के साथ अपने नंबर को रीचार्ज करने के लिए भी कहा है। इसे

बता दें कि एयरटेल हाल ही में अपने ट्रूली अनलिमिटेड एनुअल पैक यानी 2,398 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। एयरटेल ने पिछले साल दिसंबर में 2,398 प्रीपेड रिचार्ज में बदलाव किए थे। इस बदलाव के बाद प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 500जीबी डाटा पूरे 365 दिन के लिए दिया जाता था। वहीं, प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता था। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream Premium और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन, फ्री हलोट्यून्स और FASTAG पर 150 रुपये का कैशबैक भी बेनिफिट्स के तौर पर मिल रहा था।

2,498 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें एयरटेल के 2,498 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स के लिए सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।



Post a Comment

0 Comments