ये मंत्र आपको बना सकता है मालामाल, बेहद आसान है इसका जाप

अगर आप भी करोड़पति बनने के सपने सजा रहे हैं तो इन मंत्रो का जाप करना न भूलें। हमारे शास्त्रों में बहुत से ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने से चुटकी बजाते ही बड़ी से बड़ी समस्या पलों में दूर हो जाती है। इसके साथ ही इन मंत्रो से बेपनाह धन कमाने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। तो आइये जानते है इन धन प्राप्ति के मन्त्रों के बारे में.

1. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये मंत्र-
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग दो वक्त की रोटी खाने से भी वंचित हैं उनके लिए भी श्रीकृष्ण मंत्र प्रदान किया गया है। — गोवल्लभाय स्वाहा

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की आर्थिक तंगी में सुधार आता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस सात अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी व्यक्ति करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन की कामना करने वाले व्यक्ति को इस मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के सवा लाख होते ही आर्थिक स्थिति में आश्चर्यजनक रूप से सुधार होने लगता है।

2. मंत्र जो आपको करोड़पति बनाए
कम समय में असीमित धन पाना चाहते हैं तो आप श्रीकृष्ण के एक और मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र आपके करोड़पति बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रीकृष्ण मंत्र — ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।
धर्म ग्रंथों में उल्लिखित यह मंत्र भगवान कृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। इस मंत्र का सौ या दो सौ नहीं, बल्कि पूरे पांच लाख बार जाप करने से ही फल प्राप्त होता है।

3. कर्ज, रोजगार और प्रमोशन के लिए-
ऐसे लोग जो कर्ज, बेरोजगारी और प्रमोशन नहीं होने की समस्या से जूझ रहे है उन्हें
— ॐ नम: शिवाय श्रीं प्रसादयति स्वाहा
का जाप करना चाहिए रोजाना इस मंत्र का 1008 बार जाप करना चाहिए। लगातार इस उपाय को करने से जल्दी ही समस्या का समाधान होता है।


Post a Comment

0 Comments