जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्ण भक्तों
के लिए एक बुरी खबर है। वृंदावन का प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर सील कर दिया गया है। इसके
पीछे कारण मंदिर में 22 लोगों के कोरोना पॉजिटव मिल जाना है। इतनी बड़ी संख्या में
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रसाशन में भी खलबली मच गई। एतिहादन मंदिर को सील करना
पड़ा
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट के
लिए 150 से
ज्यादा लोगों के नमूने लिए थे। कोरोना के इतने मामले सामने आने के बाद अधिकारियों
ने बताया, 'लोगों के
आने-जाने पर रोक लगाई गई है और मंदिर को सील कर दिया गया है।'
जन्माष्टमी मथुरा और ब्रज क्षेत्र में 12 अगस्त को मनाया जाएगा।
यूपी के डिप्टी सीएम ने कल की थी मथुरा में बैठक
प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री दिनेश
शर्मा जी ने सोमवार को मथुरा में बैठक करते हुए महामरी कि स्थिति की समीक्षा की इसी
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के मंदिरों में कृष्ण
पूजा यथावत होगी लेकिन महामारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए अबकी बार मंदिर में दर्शन
करने पर रोक होगी।
हांलाकि मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी
गई है लेकिन उपमुख्यमंत्री ने दर्शन के लिए टीवी पर सीधा प्रसारण कराने का आश्वासन
दिया है ताकि भक्तगण घर बैठे ही ठाकुर जी के दर्शन कर सकें।

0 Comments