भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारतीय क्रिकेट को कई साल तक सेवाएं देने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार 15 अगस्त को यहां से मुक्त होने का फैसला किया। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को तो बाय-बाय कह दिया है लेकिन वो अभी भी आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे।
ऋषभ पंत को माना जा रही है धोनी का सही उत्तराधिकारी
महेंद्र सिंह धोनी ने तो अब अपने करियर को खत्म करने के साथ ही युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए सारे रास्ते खोल दिए हैं। अब ऋषभ पंत को भारतीय टीम में स्थायी जगह बनाने में ज्यादा मुश्किलें नहीं होने वाली हैं।
वैसे भी ऋषभ पंत को उनकी प्रतिभा को देखते हुए तो पिछले दो साल से महेंद्र सिंह धोनी का एक सही उत्तराधिकारी माना जा रहा है। पंत के पास अब तो बड़ा मौका होगा।
वो रिकॉर्ड जो नहीं बना सके धोनी वो कर दिया ऋषभ पंत ने
वैसे भी ऋषभ पंत ने जिस तरह से अब तक अपनी काबिलियत दिखायी है उन्हें भी भारत का एक बहुत बड़ा विकेटकीपर बल्लेबाज माना जा रहा है। लेकिन अभी से धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी से तुलना करना बहुत ज्यादा जल्दबाजी होगी।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का तो कोई सानी नहीं रहा है और ना ही आने वाले सालों में उनके जैसी कामयाबी दोहराना किसी के बस का होगा। लेकिन वहीं बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की बात करें तो कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो धोनी अपने पूरे करियर में नहीं बना सके लेकिन ऋषभ पंत ने इतने में ही कर दिखाया।
बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के हैं कुछ रिकॉर्ड हैं पंत के नाम
अब आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड जो धोनी नहीं बना सके लेकिन ऋषभ पंत बना गए। जिसमें साल 2018 में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में जाकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था। धोनी ने कभी इंग्लैंड में शतक नहीं लगाया लेकिन वहीं पंत ने ये कर दिखाया। धोनी का इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर 97 रन रहा है।
इसके अलावा ऋषभ पंत ने एक रिकॉर्ड विकेट के पीछे भी बनाया है। जिसमें भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 शिकार करने का रिकॉर्ड पंत ने बनाया, उन्होंने इसके लिए केवल 11 टेस्ट मैच का समय लिया। तो धोनी को 50 शिकार करने में 15 टेस्ट लगे।
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच, टी20 में बेस्ट पारी
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने 2019 में 159 रन की पारी खेली थी। धोनी जहां ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में कोई शतक हीं नहीं लगा सके तो पंत ने वहां भी शतक जड़ा है। इसी सीरीज में उन्होंने विकेट के पीछे कुल 20 कैच पकड़े थे। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच करने वाले विकेटकीपर बने थे। तो धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 17 कैच किए हैं।
इसके साथ ही ऋषभ पंत ने टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने पिछले ही साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 गेंद में 65 रन बनाकर किया था।
0 Comments