भारत के सबसे अमीर शख्स और बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लेकर महंगे शौक तक के लिए चर्चित हैं। मुकेश से उनकी शादी का किस्सा भी दिलचस्प है। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं नीता अंबानी एक स्कूल में टीचर थीं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया से दूर नीता अंबानी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए 800 रुपए महीने की नौकरी करती थीं। वह भरतनाट्यम में भी पारंगत हैं।
मुकेश अंबानी से शादी के पीछे भी उनका यही हुनर वजह बना। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक बार बिरला परिवार के कार्यक्रम में नीता अंबानी भी बतौर भरतनाट्यम डांसर प्रस्तुति देने पहुंचीं। इस कार्यक्रम में तमाम नामी-गिरामी लोग मौजूद थे, जिसमें धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन भी शामिल थे। नीता अंबानी के डांस से वे इतने मंत्रमुग्ध हुए कि मन ही मन में उन्हें अपनी बहू बनाने का फैसला ले लिया।
नीता अंबानी ने रख दी शर्त: धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश की शादी के लिए बात चलाई तो नीता ने एक शर्त रख दी, वह शर्त थी कि शादी के बाद भी उन्हें काम करने से नहीं रोका जाएगा। अंबानी परिवार झट से इसके लिए तैयार हो गया इस तरह नीता, अंबानी परिवार की बहू बनीं।
महंगी घड़ी से लेकर पर्स तक का शौक: 55 साल की नीता अंबानी को उनके फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। नीता को महंगे पर्स से लेकर घड़ियों तक का शौक है। वह बुल्गारी, कार्टियर, राडो और गुच्ची जैसे ब्रांच की घड़ियां कैरी करती हैं। जिनकी शुरुआती कीमत दो लाख के आसपास है। इसी तरह हुए सिनेल, गोयर्ड, जिम्मी चू जैसे ब्रांच के हैंड बैग और पर्स कैरी करती हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। नीता अंबानी को शूज का भी शौक है। कहा जाता है कि वो अपने जूते कभी रिपीट नहीं करती हैं।
0 Comments