महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर गौतम गंभीर ने इस तरह से दिलचस्प अंदाज में किया सलाम



जहां एक तरफ 15 अगस्त को पूरा भारत 74वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा था। इस स्वतन्त्रता दिवस की खुशी शाम को पहुंच चुकी थी। आजादी के इस पर्व पर जब अंधेरा ढलने को तो तभी भारतीय क्रिकेट गलियारों से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आयी जिस खबर से करोड़ो भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें एकटक उसी बात पर लग गई।

महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतन्त्रता दिवस के दिन अपने करियर को लगाया ब्रेक

आखिर ऐसी हैरानी हो भी क्यों ना, क्योंकि भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम को करीब साढ़े सात बजे अपने 15 साल के जबरदस्त इंटरनेशनल करियर को विराम लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया।

धोनी के संन्यास को लेकर काफी समय से थी अटकलें

महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी संदेह के भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े चैंपियन खिलाड़ी रहे। एसएस धोनी के करियर को लेकर पिछले एक साल से अटकलें लगायी जा रही थी। जिसमें एक बड़े धड़े का मामना था कि धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में शायद ही खेलेंगे।

तो धोनी ने भी उन तमाम अटकलों के बीच एक बहुत ही शानदार इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले लिया। धोनी के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक युग की समाप्ति हो गई जिससे उनके फैंस को भी काफी बड़ा धक्का लगा।

गौतम गंभीर ने इस तरह किया धोनी के करियर को सलाम

एमएस धोनी के संन्यास के बाद से ही क्रिकेट जगत से लेकर हर किसी क्षेत्र से उन्हें अपने करियर के आगे के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं तो साथ ही उनके करियर को भी जमकर सराहा। इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर और उनके साथी रहे गौतम गंभीर ने भी काफी दिलचस्प तरीके से धोनी को बधाई दी।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि

“इंडिया-ए से लेकर भारत के लिए खेलने तक हमारे सफर में सावलिया निशान, अल्पविराम, ब्लैंक्स और विस्मयादिबोधक चिह्न होते हैं। आपने अब अपने चैप्टर पर पूर्ण विराम लगा दिया है, मैं आपको अपने अनुभव से बता सकता हूं कि नया दौर भी रोमांच से भरा होता है क्योंकि यहां डीआरएस की कोई लिमिट नहीं होती है।”



Post a Comment

0 Comments