मधेपुरा. बिहार के मधेपुरा (Madhepura) में अपराधियों ने हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष (JDU Leader) अशोक यादव की गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी. घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी चौक के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने अशोक को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी जेडीयू नेता को इलाज के लिए सुपौल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बाइक सवार थे शूटर्स
हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची जो फिलहाल घटना को लेकर छानबीन कर रही है. जदयू अध्यक्ष पर उस समय हमला किया गया जब वो अपने गांव जोगबनी में एक पान दुकान के पास खड़े थे. लोगों ने बताया कि अशोक गांव के ही कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को गोली मार दी. प्रखंड अध्यक्ष को दो गोली पेट में लगी.
इलाज के दौरान हुई मौत
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनको जख्मी हालत में गम्हरिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया गया. सुपौल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

0 Comments