डैब्यू मैच में 7 गेंदों में 12 रन बनाने वाले अब्दुल समद कौन है, जानें

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डैब्यू करने वाले अब्दुल समद मैच दौरान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। 18 साल के अब्दुल जम्मू-कश्मीर से आए हैं। वह वहां क्रिकेटर इरफान पठान की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं। आईपीएल 2020 ऑक्शन के दौरान हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। दिल्ली के खिलाफ मैच में समद ने अपने ऊपर हैदराबाद द्वारा लगाए गए दाव को महज 7 गेंदें खेलकर ही सही साबित कर दिया। उन्होंने एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए और अपनी टीम को 162 रनों तक ले गए।


अब्दुल समद ने फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018-19 में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया था। इसके बाद सितंबर 2019 में जम्मू-कश्मीर के लिए लिस्ट ए क्रिकेट खेला। 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में खेली। फिर दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी से फस्र्ट क्लास में डैब्यू किया। उन्हें 2020 इंडियन प्रीमियर लीग की ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।

समद का क्रिकेट करियर
फर्सट क्लास : 10 मैच, 592 रन, 39.46 औसत, 2 शतक, 3 अर्धशतक
लिस्ट ए : 8 मैच, 237 रन, 29.62 औसत, 3 अर्धशतक
टी-20 इंटरनेशनल : 11 मैच, 240 रन, 40 औसत, 1 अर्धशतक

इरफान पठान ने दी ट्रेनिंग
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान इन दिनों जम्मू कश्मीर में लड़कों को क्रिकेट सीखा रहे हैं। समद उनकी ही अकादमी से निकलकर आईपीएल के गलियारों तक पहुंचा है। समद को डैब्यू कैप मिलते ही पठान ने उनके लिए ट्वीट किया।उन्होंने लिखा- अब्दुल समद के रूप में जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट बिरादरी में एक और पंख जुड़ गया, जो अपने आईपीएल की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं उसके लंबे करियर के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे निश्चित है, यह जम्मू और कश्मीर की युवा पीढिय़ों में सकारात्मक लहरें पैदा करेगा; जो इस आगामी हीरो तक दिखेगा! 

मंज़ूर डार, रसिख सलाम और परवेज रसूल जम्मू-कश्मीर के अन्य तीन क्रिकेटर्स हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे हैं। सलाम मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे जबकि रसूल पुणे वारियर्स इंडिया की ओर से खेले थे। डार पंजाब टीम में थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था।


Post a Comment

0 Comments