बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कंगना रनौत अपने बेबाक ट्वीट्स के कारण सुर्खियों में रहती है। कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कंगना ने अपने इस ट्वीट में लिखा था- 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये ट्वीट शिवसेना नेता संजय राउत के एक बयान पर आया था। जिसमें वो उन्हें मुंबई न आने के लिए कह रहे थे। कंगना रनौत का एक और ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा- 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे है। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की 9 तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। मुंबई पहुंचने पर पोस्ट भी शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'
इस ट्वीट में कंगना रनौत के फैंस भी उनके सपोर्ट में है। आलम ये है कि कंगना रनौत के फैंस ट्वीट के जरिए संजय राउत को ठेंगा दिखा रहे है। इनमें से कुछ फैंस फेक आईडी के जरिए भी संजय राउत को चिढ़ा रहे है। राज ठाकरे के नाम से ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया- 'आगामी 9 तारीख को हिन्दू शेरनी #कंगना_रनौत का महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भव्य स्वागत किया जायेगा। #संजय_राऊत हिम्मत हैं तो रोक के दिखाना।' आपको बता दें कि राज ठाकरे का ये अकाउंट फर्जी है। किसी ने फेक अकाउंट से ट्वीट किया है। राज ठाकरे के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक है।'
0 Comments