मुंबई। आरपीआई अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह राकांपा नेता शरद पवार को अपना अध्यक्ष बना दे। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी व सोनिया गांधी अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल कांग्रेस को कोई अध्यक्ष नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पवार मूलरुप से कांग्रेसी ही हैं। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। शरद पवार को अपनी पार्टी राकांपा का कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए और कांग्रेस को पवार का अध्यक्ष बना देना चाहिए।
आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का बड़ा और सबसे पुराना राजनीतिक दल है। लेकिन फिलहाल सक्षम नेतृत्व के अभाव में इस पार्टी का हालत खराब हो रही है। कभी 400 सांसदों वाली कांग्रेस आज 100 सांसद भी चुन कर नहीं ला सकती। दलितों का विश्वास खत्म होने की वजह से कांग्रेस की यह दशा हुई है। इस लिए कोई अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं हो रहा।
0 Comments