बाबरी मामलाः बरी होने के बाद बोले आडवाणी- जय.....

New Delhi : बाबरी मस्जिद मामले में बरी होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी का दिन है. उन्होंने जय श्रीम का नारा भी लगाया.

सीबीआइ के स्पेशल कोर्ट का फैसला आने के बाद श्री आडवाणी ने एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक है. बता दें कि लखनऊ में सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी सभी 32 लोगों को बरी कर दिया है.

बड़े दिन बाद अच्छा समाचार

श्री आडवाणी ने कहा कि बहुत समय बाद अच्छा समाचार मिला. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज को जो निर्णय हुआ है वह काफी महत्वपूर्ण है. यह काफी खुशीवाला दिन है. स्पेशल कोर्ट का जो निर्णय हुआ है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है. श्री आडवाणी ने कहा कि इस फैसले ने मेरे निजी और बीजेपी का राम जन्मभूमि मूवमेंट की भावना को भी सही साबित किया है. मैं इस फैसले का तहेदिल से स्वागत करता हूं.



Post a Comment

0 Comments