अब GOOGLE ने प्ले स्टोर से हटाए ये 17 ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नही है मौजूद, लिस्ट देखें



नई दिल्ली,  Google अपने यूजर्स को सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास ध्यान देता है और यही वजह है कि कंपनी नियमित तौर पर प्ले स्टोर से मैलिशस ऐप्स को हटाती रहती है। टेक दिग्गज कंपनी Google एक बार फिर ऐसा ही किया है। Google ने Joker मैलवेयर से इन्फेक्टेड कुल 17 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है। ये सभी ऐप्स यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकते हैं। 


Zscaler सिक्यॉरिटी रिसर्चर विरल गांधी ने ब्लॉग के जरिए इन 17 ऐप्स के बारे में जानकारी शेयर की है। Joker मैलवेयर को लेकर रिसर्चर का कहना है कि ये किसी न किसी तरह से प्ले स्टोर पर मौजूद रहने का रास्ता निकाल ही लेता है, जबकि कंपनी हमेशा इसकी मॉनिटरिंग करती रहती है।  

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इन सभी 17 ऐप्स का उपयोग एसएमएस, कॉन्टैक्ट, डिवाइस इन्फर्मेशन और प्रीमियम वायरलेस ऐप्लिकेशन प्रोटोकोल यानि WAP के लिए साइनअप के लिए किया जा सकता है। इनमें से अधिकतर स्कैनर ऐप्स हैं जिनका आमतौर पर इस्तेमाल किया जा जाता है। इसके अलावा डिलीट किए गए ऐप्स की लिस्ट में मैसेजिंग और फोटो एडिटिंग ऐप्स भी शामिल हैं। यहां हम इन 17 ऐप्स की लिस्ट दे रहे हैं और अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप मौजूद हैं तो उसे अन​इंस्टॉल कर दें। 

यहां देखें डिलीट किए गए 17 ऐप्स की लिस्ट

All Good PDF Scanner


Direct Messenger


Mint Leaf Message-Your Private Message


Tangram App Lock


Unique Keyboard - Fancy Fonts & Free Emoticons


Private SMS


Style Photo Collage


One Sentence Translator - Multifunctional Translator


Meticulous Scanner


Care Message


Desire Translate


Talent Photo Editor - Blur focus


Part Message


Paper Doc Scanner


Blue Scanner


Hummingbird PDF Converter - Photo to PDF


All Good PDF Scanner


बता दें कि यह पहली बार नहीं कि जब Google ने मैलिशस ऐप्स को डिलीट किया है। बल्कि कंपनी हमेश इनकी निगरानी करती है और इन ऐप्स को फिल्टर करने का काम लगातार चलता रहता है। लेकिन कंपनी के इन प्रयासों के बावजूद इस बार Joker मैलवेयर का नया वेरियंट प्ले स्टोर की सिक्योरिटी को तोड़ने में सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments