IPL 2020 का 9वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रनों का स्कोर खड़ा किया. पंजाब के लिए इस मुकाबले में मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया तो कप्तान केएल राहुल ने 69 रनों की पारी खेली. वहीं राजस्थान के लिए स्टीन स्मिथ, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान को 2 अंक मिले है.
पाइंट टेबल
राजस्थान रॉयल्स के इस मैच में जीत के साथ 4अंक हो गए हैं और वो अंक तालिक में दूसरे स्थान पर है. दिल्ली के भी चार अंक है लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर वो राजस्थान से एक स्थान ऊपर है. वहीं पंजाब के 2 अंक है लेकिन उसका रेन रेट काफी अच्छी है, ऐसे में वो तीसरे पायदान पर है जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है. कोलकाता पांचवे, चेन्नई छठवें और बैंगलोर सातवें स्थान पर है. तीनों ही टीम के 2-2 अंक है. वहीं हैदराबादा आखिरी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है और उसे अपनी पहली जीत का इंतजार है.
औरेंज कैप
बात अगर औरेंज कैप की करें तो यह अब केएल राहुल के पास आ गई है. राहुल ने इस सीजन में 3 मैचों में 222 रन बनाए हैं. वहीं राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल उनसे एक रन पीछे हैं और वो दूसरे पायदान पर है. जबकि तीसरे स्थान पर फाफ है और संजू सैमसन अब चौथे स्थान पर आ गए है. संजू ने 2 मैचों में 159 रन बनाए हैं. वहीं स्टीव स्मिथ ने 2 मैचों में 119 रन बनाए हैं और वो पांचवे पायदान पर है.
पर्पल कैप
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी ने तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने संजू सैमसन, राहुल तेवतिया और राबिन उथप्पा को पवेलियन की राह दिखाई. पर्पल कैप अब शमी के पास है.शमी ने सीजन के तीन मैचों में 7विकेट हासिल किए है. वहीं दिल्ली के कगिसो रबाडा ने 2 मैचों में 5विकेट हासिल किए हैं और वो दूसरे स्थान पर है, जबकि चेन्नई के सैम करन ने तीन मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं और वो तीसरे स्थान पर है. वहीं शेल्डन कॉटरेल जिनके एक ओवर में पांच छक्के लगाकर राहुल तेवतिया ने मैच का पूरा रूख ही बदल दिया, वो चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने 2 मैचों में 4 विकट हासिल किए है. जबकि चहल पांचवे पायदान पर हैं और उन्होंने 2 मैचों में 4विकेट हासिल किए है.

0 Comments