आईपीएल (IPL) 2020 हर दिन दिलचस्प बनता जा रहा है. सभी टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. लेकिन क्रिकेट फैंस मिस्टर आईपीएल को बहुत मिस कर रहे हैं. दरअसल, आईपीएल के किंग कहे जाने वाले सुरेश रैना (Suresh Raina) और सीएसके के चिन्ना थाला ने सीजन की शुरुआत होने से पहले ही अपने फैंस को झटका दे दिया था. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला लिया था और भारट लौट आए थे. वहीं आईपीएल शुरू होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) को लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में फैंस मांग कर रहे हैं कि रैना की वापसी होनी चाहिए. जिससे टीम को मजबूती मिलेगी और खुद रैना ने भी कहा था कि वह कभी-भी वापसी कर सकते हैं.
सीएसके का बड़ा फैसला!
दरअसल, धोनी की IPL टीम यानि चेन्नई सुपरकिंग्स की ऑफिशियल वेबसाइट से सुरेश रैना का नाम हटा दिया गया है. जबकि टीम के सारे खिलाड़ियों के नाम वहां मौजूद हैं. सीएसके के इस कदम से इतना तो साफ हो गया कि
सुरेश रैना इस सीजन में वापसी नहीं करेंगे और उनके फैंस का इंतजार अब इंतजार ही रह जाएगा. मालूम हो कि शुक्रवार को सीएसके को मिली करारी हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की वापसी की मांग की जा रही थी.
रैना ने उठाया कदम
वेबसाइट से नाम हटने से पहले सुरेश रैना खुद ही बड़ा कदम उठा चुके हैं. दरअसल उन्होंने बीते दिनों ही ट्विटर पर चेन्नई सुपरकिंग्स को अनफॉलो कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना टीम के मालिक एन श्रीनिवासन से नाराज है और दोनों के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है. शनिवार को रैना ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया था जिसमें रैना माता वैष्णो देवी के दरबार में नजर आ रहे थे.
टीम मालिक ने साधा निशाना
गौरतलहब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब सुरेश रैना ने इंडिया लौटने का फैसला लिया था. फैंस उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थे और रैना खुद आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंचे थे. लेकिन वहां से उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया और भारत लौट आए. हालांकि, उस बीच उनके रिश्तेदारों पर हमला हुआ था. इस वजह से माना जा रहा था कि वो इस कारण भारत लौटे हैं.
लेकिन टीम फ्रेंचाइजी मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा कि रैना होटल के कमरे को लेकर नाराज थे जो कमरा रैना को मिला था उसमें बालकनी नहीं थी और इससे नाराज होकर उन्होंने आईपीएल में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. टीम मालिक ने रैना के लौटने पर तीखी बयानबाजी भी की थी.
0 Comments