आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. चेन्नई सुपर किंग के विरुद्ध खेले गए पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच में राजस्थान रॉयल के बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. सैमसन की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान की टीम ने चेन्नई की टीम पर शानदार जीत हासिल की.
बीते शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने संजू सैमसन के भारत के लिए सभी प्रारूपों में ना खेलने को लेकर हैरानी जताई, राजस्थान रॉयल के लाइव सत्र में शेन वॉर्न ने कहा कि संजू सैमसन कमाल के खिलाड़ी हैं, मैं लंबे समय से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि मैंने काफी समय बाद ऐसा खिलाड़ी देखा है, मैं काफी हैरान हूं कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में नहीं खेलते हैं.
वार्न ने कहा- संजू सैमसन अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके पास सारे शॉट्स और क्लास है. आगे वार्न ने कहा- मुझे यकीन है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करके राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल जिताने में काफी मदद करेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के लिए मैं उन्हें तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा.
0 Comments