
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों सीरीज का पहला टी-20 मैच साउथम्पटन के द रोज बाउल पर खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टी20 विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के पास दुनिया के कुछ सबसे आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं।
कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के बीच यह सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम के लिए हालांकि खाली स्टेडियम में खेलना अब नई चीज नहीं है। टीम कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूपों में सीरीज खेल चुकी है।
01.12 AM:ऑस्ट्रेलिया ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम का सिर्फ एक विकेट गिरा है।
0 Comments