RR-KXIP मैच देख सचिन क्यों बोले, 'मैंने पूरे करियर में ऐसा नहीं देखा'

सचिन तेंडुलकर और राजस्थान रॉयल्स.

मयंक अग्रवाल की सेंचुरी, संजू सैमसन की सुपर नॉक और फाइनली राहुल तेवतिया का क्लाइमेक्स. क्या कुछ नहीं था, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल के नौवें मैच में.

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने इस टार्गेट को तीन बॉल रहते चेज़ कर लिया. पंजाब इस मैच को चार विकेट से हार गया. पंजाब की बोलिंग के टाइम संजू-स्मिथ की बैटिंग कहिए या फिर तेवतिया और आर्चर की सुपर एंडिंग. राजस्थान ने पूरा शो अपने नाम कर लिया.

फिर भी पंजाब टीम का एक प्लेयर ऐसा रहा. जिसने सिर्फ एक बॉल पर ऐसा कमाल दिखाया कि सचिन से लेकर दुनियाभर के कितने ही क्रिकेट फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके.

उस प्लेयर का नाम है निकोलस पूरन. वेस्टइंडीज़ के स्टार बैट्समेन. अब तक आईपीएल में बल्ले से बहुत कुछ भले ही ना किया हो. लेकिन फील्डिंग में ऐसा कमाल दिखाया कि बाउंड्री रोप पार कर गई गेंद को पार जाकर रोक दिया. ना सिर्फ रोका, बल्कि इस तरह से रोका कि इसका रीप्ले जितनी बार देखा जाए कम है.

223 रन का पीछा कर रही राजस्थान टीम को स्मिथ और संजू ने शानदार शुरुआत दी. बटलर का विकेट गिरने के बाद पावरप्ले में दोनों ने 69 रन जोड़ दिए. इसके बाद आया पारी का आठवां ओवर.

स्पिनर मुरुगन अश्विन के हाथ में गेंद. ओवर की तीसरी गेंद को अश्विन ने शॉर्ट फेंका. संजू ने भरकर बल्ला घुमाया और पुल शॉट खेला. गेंद सीधे छह रन के लिए बाउंड्री पार कर रही थी. लेकिन दौड़ते हुए पूरन ने पहले गेंद को जज किया और फिर फुल लेंग्थ डाइव बाउंड्री के अंदर लगा दी. उन्होंने इस गेंद को हवा में कैच किया और ज़मीन पर गिरने से ठीक पहले वापस मैदान के अंदर फेंक दिया.

पूरन का ये एफर्ट देख. हर किसी के मुंह से आह निकली. क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर इस तरह का कमाल का एफर्ट सैकड़ों मैचों में एक बार आता है.

जिस गेंद पर संजू को छह रन मिलते, वहां पूरन की फील्डिंग से मिले सिर्फ दो रन.

सचिन तेंडुलकर ने भी शानदार फील्डिंग पर ट्वीट किया और कहा,

”मैंने अपनी ज़िन्दगी में इससे बेहतरीन बाउंड्री रोकने का प्रयास नहीं देखा. शानदार.”


संजू सैमसन की सुपर इनिंग और राहुल तेवतिया के शो से जीता राजस्थान:


Post a Comment

0 Comments