मुंबई इंडियंस के लिए जरूरी बन गया ये बदलाव, इस खिलाड़ी की हो सकती टीम से छुट्टी



आईपीएल के इस सीजन में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब पर शानदार जीत हासिल की। आईपीएल 13 में अंक तालिका में पिछड़ रही मुंबई इंडियंस ने एक जीत के साथ ही अंक तालिका में फिर से टॉप पर जगह बना ली है। प्रबल दावेदार मानी जा रही मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉप तो कर लिया है।

मुंबई इंडियंस का अब तक रहा है फिफ्टी-फिफ्टी प्रदर्शन

लेकिन मुंबई इंडियंस के इस सीजन के अब तक के सफर की बात करें तो उनका प्रदर्शन फिफ्टी-फिफ्टी कहा जा सकता है। टीम ने 4 मैचों में 2 में जीत तो 2 मैचों में हार का सामना भी किया है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से वैसे रोहित शर्मा, ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड बढ़िया लय में दिख रहे हैं, लेकिन टीम के कुछ बल्लेबाज काफी निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं, जो आने वाले मैचों में मुंबई की चिंता को बढ़ा सकता है।

क्विंटन डी कॉक लगातार हो रहे हैं नाकाम

जी हैं भले ही मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अंक तालिका में नंबर वन को पॉजिशन को हासिल कर लिया हो लेकिन उनकी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की फॉर्म हर किसी को परेशान कर रही हैं।


क्विंटन डी कॉक जिस तरह से मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं, उसे देख तो उनसे इस बार भी काफी उम्मीदें की जा रही थी, लेकिन पहले चार मैचों में डी कॉक पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

डीकॉक को बाहर कर क्रिस लिन को दें मौका

क्विंटन डी कॉक के लिए इस सीजन में अब तक 4 मैचों में केवल 48 रन निकले हैं। जिससे टीम परेशानी में जाती दिख रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को अब क्विंटन डी कॉक को लेकर कोई कदम उठाते हुए बाहर करना होगा।

आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम क्विंटन डी कॉक के स्थान पर क्रिस लिन को मौका दे तो उनके लिए फायदा हो सकता है। क्योंकि लिन एक कमाल के बल्लेबाज तो है लेकिन उन्हें अब तक इस सीजन कोई मौका नहीं मिल सका है। लिन के टीम में आने पर ईशान किशन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं।

 


Post a Comment

0 Comments