सगे भांजे से प्रेम में पांच बच्चों की मां फरार, पति की सदमे से मौत

सगे भांजे के प्रेम में पड़कर पांच बच्चों की मां फरार हो गई….

मृतक की मां ने बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया….

उत्तराखंड : मैनाठेर, मुरादाबाद निवासी एक महिला का विवाह महेशपुरा निवासी व्यक्ति से हुआ है। पिछले दिनों उक्त महिला का भाई भी अपने परिवार के साथ आकर काशीपुर में रहने लगा था। महिला के भाई के पांच बच्चे हैं। इसी दौरान उसकी पत्नी का अपने भांजे से प्रेम संबंध शुरू हो गया।

28 सितंबर को युवक अपनी मां से मिलने मैनाठेर के ग्राम नागरिया गया था। पीछे से उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर भांजे के साथ फरार हो गई। कॉलोनी के लोगों ने उसे फोन पर इस बारे में जानकारी दी।

मां ने अपनी बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया…

इस सूचना पर वह मंगलवार को बस में सवार होकर काशीपुर लौट रहा था। बस के ठाकुरद्वारा पहुंचने पर उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इस पर वह ठाकुरद्वारा तिकोनिया पर बस से उतर गया। उसने वहां मौजूद लोगों को अपनी परेशानी बताते हुए अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई।

लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर उसे ठाकुरद्वारा के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक की मां अन्य परिजनों के साथ ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंची।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह किसी ने काशीपुर से फोन कर बताया था कि उनके बेटे की पत्नी भांजे के साथ भाग गई है। उसकी मां ने अपनी बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Post a Comment

0 Comments