बहराइच : सड़क पर अचानक तेंदुए को सामने खड़ा देख होश उड़े, किसी भाग कर बचाई जान





आप बाइक से कहीं जा रहे हों और रोड पर आपकी गाड़ी के सामने तेंदुआ आ जाय और रोड के दोनों तरफ घना जंगल हो, तो सोचिए आपका क्या हाल होगा। बहराइच के मिहींपुरवा के ग्राम विकास अधिकारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

मुर्तिहा गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे ग्राम विकास अधिकारी की गाड़ी के सामने तेंदुए आ जाने से घबराए लोग वीडियो बनाने लगे। इसी बीच वीडियो में मुर्तिहा रेंज के नेपाल - गुलहरिया मार्ग पर एक बाइक सवार आता दिखा। तेंदुए को देखकर बाइक सवार सहम गया। वह बाइक मोड़ कर वहां से भागने लगा। बाइक की रफ्तार बढ़ा कर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना भी ग्राम विकास अधिकारी के मोबाइल वीडियो में कैद हो गई।

 दरअसल , कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मिहींपुरवा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी शैलेश सिंह  अपने साथियों के साथ रविवार को मुर्तिहा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता परखने एवं वहां हो रहे कार्य का जिओ टैग करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मुर्तिहा रेंज के घने जंगलों से होती हुई नेपाल-गुलहरिया मार्ग पर पहुंची, तभी अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने आ गया। 

 गाड़ी पर सवार मुर्तिहा के सचिव शैलेश सिंह, रोज़गार सेवक प्रेम कुमार, हकीम अंसारी एंव अबुओसामा उसमानी ने बताया कि अचानक तेंदुए को अपनी गाड़ी के सामने देखकर वे लोग काफी भयभीत हो गए थे। कुछ देर तेंदुआ गाड़ी के सामने ही चलता रहा। इस दौरान गाड़ी में सवार हकीम अंसारी ने अपने मोबाइल कैमरे में तेंदुआ की तस्वीरें कैद कर लीं।

ग्राम विकास अधिकारी शैलेश सिंह ने बताया कि  उनका कार्य क्षेत्र घने जंगलों के बीच पड़ता है। उन्हें अक्सर जंगली जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस तरह तेंदुए का हमारी गाड़ी के सामने आना उन सभी के लिए हम काफी डरावना अनुभव रहा। उस पल को याद कर वे लोग खुद को काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments