
दुबई: मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल (IPL 2020) में नया मुकाम हासिल किया है. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. अबु धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान हासिल किया है. उनसे पहले महज दो बल्लेबाज ये कमाल करने में कामयाब रहे हैं.
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ते ही आईपीएल में 5000 रन बना लिए. आइपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले विराट कोहली और सुरेश रैना ही ये कमाल कर सके हैं. जहां विराट कोहली 180 मैचों में 5430 रन के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है वहीं सुरेश रैना ने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं.
रोहित के आंकड़ों की बात करें तो इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल के 192वें मैच में 5000 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं
बता दें कि रोहित ने इस सीजन में अपने आईपीएल के 200 छक्के भी पूरे किए थे. रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले एमएस धोनी ये कमाल कर चुके हैं.
0 Comments