हरियाणा पॉवर में निकली 201 सरकारी नौकरियां, 8 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन




नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HPGCL Recruitment 2021: हरियाणा राज्य में विद्युत उत्पादन और वितरण में संलग्न राज्य सरकार के चार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा विभिन्न कैडर में कुल 201 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज (एचपीयू) के नाम के से सामूहिक तौर पर जानी जाने वाली राज्य सरकार के अधीन इन चारों सरकारी कंपनियों, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल), हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए 4 दिसंबर को विज्ञापन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एचपीयू की ऑफिशियल वेबसाइट, hrpower.org पर विजिट करना होगा।

जानें योग्यता मानदंड

हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज में असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान सम्बन्धित ट्रेड में बैचलर्स डिग्री या मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, वर्ष 2019 या 2020 की गेट परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 10वीं के स्तर तक हिन्दी/संस्कृत पढ़ा हुआ होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है।

ऐसे होगा चयन

हरियाणा पॉवर में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के चयन के लिए निर्धारित कुल 100 अंकों की प्रक्रिया में गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और सोशियो-ईकनॉमिक क्राइटेरिया शामिल हैं। गेट स्कोर के लिए 80 अंक और सोशियो-ईकनॉमिक क्राइटेरिया 20 अंक निर्धारित हैं। दोनो के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments