ऑस्ट्रेलिया टीम में हुई 2 धाकड़ खिलाड़ियों की इंट्री, भारत की मुश्किले बढ़ी


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके है। और दोनों टीम ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज को बराबर कर लिया है। अब दोनों टीम की नजरे आगामी 2 मुकाबलों पर है, जो भी टीम आगामी मैचों में जीत हासिल करती है, वह सीरीज पर कब्जा जमाएगी। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक अच्छी खबर आई। टीम के एक स्टार क्रिकेटर की वापसी हुई है। वहीं भारत के लिए मुश्किले थोड़ी बढ़ गई है।

वापस लौटा ऑस्ट्रेलिया का स्टार क्रिकेटर

भारत के खिलाफ शुरू के दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसी बीच आस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छी खबर आई है की टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर की टीम में वापस आ गए है। वहीं स्टार क्रिकेटर विल पुकोवस्की भी टीम में शामिल किए गए है।

डेविड वार्नर वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे, उन्हे फील्डिंग के दौरान ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिसके बाद वह वनडे सीरीज, टी-20 सीरीज और शुरुआती 2 टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। वहीं विल पुकोवस्की भारत के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में कनक्शन का शिकार हुए थे।

जो बर्न्स को किया गया टीम से बाहर

एक तरफ जहां डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर बल्लेबाज जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जो बर्न्स की लगातार खराब फॉर्म को उनके टीम से बाहर होने की वजह बताया।

भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच की 4 पारी में जो बर्न्स ने कुल मिलकर 63 रन बनाए। पहली पहले टेस्ट मैच में जो बर्न्स ने 8 रन और 51* रन बनाए थे। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 0 और 4 रन बनाए। डेविड वार्नर के टीम में आने से ऑस्ट्रेलिया टीम की ओपनिग को काफी मजबूती मिलेगी, वहीं भारत के लिए मुश्किले बढ़ सकती है।

भारत की बढ़ गई मुश्किले

डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया टीम में आने से भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किले बढ़ सकती है। क्योंकि डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के उन बल्लेबाजों में से एक है, जो अपने घर में काफी अच्छा प्रदर्शन करते है। डेविड वार्नर अब तक ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर 75 टेस्ट पारियों में 65.94 की औसत से बल्लेबाजी किए।

उन्होंने अपने घर ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर 18 शतक और 12 अर्धशतक के बदौलत कुल 4484 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 335 रनों की बड़ी पारी देखने को मिल चुकी है। भारत के खिलाफ उनके आंकड़ों पर नजर डाले तो उन्होंने भारत के खिलाफ 16 टेस्ट मैचों में अब तक 1081 रन बनाए।



Post a Comment

0 Comments