.
साल 2010 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक वनडे मैच बैंगलोर में खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाये थे. भारत के लिए इस टारगेट को बनाना कतई आसान नहीं था। महेंद्र सिंह धोनी टीम में थे नहीं और विराट कोहली (0) पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे।
वहीं गंभीर 27, पार्थिव पटेल 53 और युवराज 20 रन बनाकर आउट हो गए। फैंस ने इस मैच में हार मान ली थी लेकिन तभी यूसुफ पठान आये और कुछ शॉट्स लगाकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। यूसुफ को देखकर रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी भी अच्छी बल्लेबाजी करने लगे।
लेकिन रोहित शर्मा 44 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन यूसुफ़ पठान ने हार नहीं मानी। जिसका नतीजा यह रहा कि पठान ने महज 76 गेंदों में तूफानी शतक जड़ डाला। बता दे कि इस मैच में यूसुफ़ पठान ने 96 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
इस तरह यूसुफ पठान की इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने ये मैच 48.5 ओवर में 321 रन बनाकर अपने नाम कर लिया था. इस पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
2011 विश्व कप विजेता टीम में भी शामिल रहे है यूसुफ़
युसूफ पठान 2011 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें शुरूआती मैचों में खेलने का मौका भी मिला था। हालाँकि, अंतिम मैचों की उनकी जगह सुरेश रैना को प्लेयिंग में शामिल कर लिया गया।
यूसुफ़ पठान क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इसी वजह से उन्हें टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।यूसुफ पठान ने अब तक 57 वनडे मैच खेले हैं। 57 मैच की 41 पारियों में यूसुफ ने 113.60 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए हैं। इस दौरान पठान ने 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत टी20 से की थी। यूसुफ पठान ने अब तक 22 टी20 मैचों में 146.58 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका उच्चतम स्कोर केवल 37 रन है लेकिन वो आईपीएल में शतक भी मार चुके हैं।
0 Comments