किसी भी टीम के लिए मैच को जीतना उसके लिए गर्व की बात होती है और टीम के लगभग हर खिलाड़ी मैच में अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं और कई बार तो कुछ खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर हारते हुए मैच में भी टीम को जीत दिलाई है लेकिन आज हम आपको दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम के बारे में बताएंगे जिसने आखिरी के 5 ओवर में बनाए थे 100 रन नाम जानकर आपको होगा गर्व तो आइए जानते हैं कौन सी है वह टीम।
हम जिस टीम की बात करने वाले है उस टीम के खिलाडि़यों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये आखिर के 5 ओव में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था बता दें कि यह मुकाबला 2 नवम्बर 2013 में बेंगलुरू में खेला गया था इस मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड बने है जिन्हें किसी अन्य खिलाड़ी के लिये तोड़ पाना काफी मुश्किल है आपको बता दें कि यह मुकाबला 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था इस एक दिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
इस एक दिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय टीम की धुआंधार शुरुआत की थी लेकिन शिखर धवन के आउट होने से पहले ही भारतीय टीम ने 112 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था हालांकि इस मैच में कोहली शून्य पर आंउट हुये थे भारतीय टीम ने 45 ओवर की समाप्ति पर 283 रन पूरे कर लिये थे जिसके पश्चात आखिर के 5 ओवर में धोनी और रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये 100 रन बना डाले इस मैच में रोहित शर्मा ने 209 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने कर लिया था।
0 Comments