नए लुक में कुछ ऐसे नजर आ रहे महेंद्र सिंह धोनी


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल इन दिनों चर्चा में है। चहल की चर्चा की वजह है उनकी शादी। पिछले ही दिनों युजवेन्द्र चहल ने अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ सात फेरे लिए और उसे हमेशा के लिए अपना बना लिया। युजवेन्द्र चहल ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी की। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।

शादी के बाद युजवेन्द्र चहल-धनश्री वर्मा दुबई निकले

अपनी स्पिन गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को गच्चा देने वाले युजवेन्द्र चहल को उनकी जीवन की दूसरी पारी में धनश्री वर्मा ने बोल्ड कर दिया है। जिसके बाद ये शादी-शुदा जोड़ा अपने अपने जीवन को आगे ले जाने को तैयार है।

युजवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर को शादी की। हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने के बाद अब ये नवविवाहित जोड़ा घूमने के लिए दुबई जा पहुंचा है, जहां कुछ दिन घूमने में निकालेंगे।

दुबई में चहल-धनश्री की हुई महेन्द्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात

भारत के फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों दुबई की सैर कर रहे हैं। इसी बीच उनके लिए मंगलवार को एक बड़ा मौका तब आया जब उनकी मुलाकात भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एंड फैमेली से हो गई।

महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों दुबई में ही अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। जो पिछले कई दिनों से दुबई में ही मौजूद हैं। इसी बीच महेन्द्र सिंह धोनी के साथ युजवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात हुई।

धोनी के साथ मुलाकात पर युजवेन्द्र ने शेयर की तस्वीर

इस नवविवाहित जोड़े ने भारत के दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के सात हुई मुलाकात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी। युजवेन्द्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की है तो साथ ही खास बात भी लिखी है।

युजवेन्द्र ने जो दो फोटो शेयर की है उसमें एक तस्वीर के साथ वो महेन्द्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो मं चहल-धनश्री और धोनी-साक्षी साथ-साथ हैं। इसके साथ ही युजी ने लिखा कि बहुत ज्यादा खुश और ब्लेस्ड।



Post a Comment

0 Comments