:
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. अब ये परीक्षाएं 01 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक होंगी. पहले यह परीक्षाएं तीन फरवरी से 13 फरवरी तक प्रस्तावित थीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह बदलाव किया है. बोर्ड की ओर से 11 नवंबर 2020 को बताया गया था कि अपरिहार्य कारणों से वार्षिक परीक्षा के तीनों संकाय की परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है. पहले दिन भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी. परीक्षाएं दो पालियों में होंगी पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक होगी, वही दूसरी पाली की परीक्षा में 1.45 बजे से 5 बजे तक होगी.
9 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं
बिहार बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 9 जनवरी से शुरू होंगी, जो 18 जनवरी 2021 तक चलेंगी. इस संबंध में बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है. बार्ड के अनुसार 9 जनवरी से 18 जनवरी 2021 तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी.

0 Comments