
बाबिल खान पिता इरफान खान की याद में सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने पिता की एक फोटो शेयर की है, जिसमें इरफान खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से एक खास गुजारिश की है।
दरअसल, यह फोटो फिल्म पीकू से ली गई है। बाबिल ने पिता इरफान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते कैप्शन में लिखा, ''इस फिल्म को देखिए।' बाबिल के इस पोस्ट पर फैन्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैंने यह फिल्म 10 से भी ज्यादा बार देखी है।'' इस तरह फैन्स इरफान के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
इससे पहले बाबिल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसे पिता इरफान खान ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बाबिल के साथ मां और भाई नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, 'बाबा सोचते थे कि फोटो लेने के लिए बोलकर वीडियो रिकॉर्ड करना काफी मजेदार है और अयान को यह सब आखिर में एहसास हुआ।'
वीडियो में देखेंगे कि पहले तीनों कैमरा के सामने पोज देते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि इरफान फोटो क्लिक नहीं कर रहे और वीडियो बना रहे हैं तो तीनो हंसने लगते हैं।
बताते चलें कि इरफान खान का बीते 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन के चलते मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। इरफान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे।
0 Comments