मुहासों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं भिंडी का फेस पैक, घर में ऐसे बनाएं







भिंडी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है, शरीर की शक्ति बढ़ती है. साथ ही यह शरीर से कफ को भी नष्ट कर देती है. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, सोडियम, गंधक, प्रोटीन, आयोडीन, विटामिन ए, विटामिन बीकाम्पलेक्स और विटामिन सी जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं.

भिंडी रोजाना खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है, डायबिटीज में फायदा मिलता है और थकान भी दूर होती है. इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि भिंडी हमारी त्वचा को भी ग्लोइंग बनाती है. भिंडी से बना फेस पैक आपकी त्वचा में निखार के साथ साथ चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर करता है.

ऐसे तैयार करें फेस पैक-
भिंडी का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले दस भिंडी को पानी से साफ करके इसको मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाजद इसे अपने चेहरे पर तकरीबन 15 मिनट कर चेहरे पर लगाएं. इसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें. ये प्रयोग आप हफ्ते में दो दिन करें. अगर आपकी स्कीन में दाग धब्बों की शिकायत भी है तो आप इसमें तोरई व धनिया के पत्ती को पीसकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं.

 

इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना पड़ेगा. उबलते पानी में आपको भिंडी के साथ आधा चम्मच जीरा डालें. इसके बाद इसमें तोरई के टुकड़े और धनिया पत्ति भी मिलाएं और थोड़ी देर तक उसे उबालें. इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा कर लें. फिर इसे छानकर कॉटन बॉल से अपने चेहरे और हाथों पैरों पर लगाएं.

आधे घंटे तक इसे लगाए रखें इसके बाद साफ पानी से साफ करें. इससे आपकी त्वचा बेहद मुलायम हो जाएगी. बताते चलें कि भिंडी के फेस पैक में स्किन को अंदर से मॉश्चराइज करता है. जिससे झुर्रियों की समस्या से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही स्किन भी सॉफ्ट हो जाती है.

Post a Comment

0 Comments