विश्व क्रिकेट में हर एक क्रिकेटर का सपना जिस तरह से अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना होता है, उसी तरह से हर कोई खिलाड़ी किसी ना किसी दिन अपनी नेशनल टीम के लिए आईसीसी के इवेंट में भी शरीक होने की इच्छा रखता है। क्रिकेट जगत में आईसीसी का किसी भी तरह का इवेंट सबसे बड़ा माना जाता है। इसमें खेलना ही किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
आईसीसी के इवेंट में खेलने की होती है हर खिलाड़ी की इच्छा
आईसीसी के द्वारा कई तरह के इवेंट आयोजित कराए जाते हैं, जिसमें आईसीसी टी20 विश्व कप, आईसीसी वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और अब तो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाने लगा है। इन तमाम आईसीसी की टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी खेलने का सपना देखता है।
वैसे अब तक क्रिकेट इतिहास की बात करें तो तमाम क्रिकेटिंग देश के कई खिलाड़ी आईसीसी इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इनमें से ऐसे भी खिलाड़ियों की संख्या भी बहुत है, जिन्होंने अपने देश के लिए आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच खेलने में कामयाबी हासिल की है।
युवराज सिंह के नाम हैं सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने का रिकॉर्ड
अब अगर ये सवाल किया जाए कि आखिर किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी या टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेले हैं, तो इसमें आपके मन में कुछ विदेशी खिलाड़ियों के नाम आ सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा आईसीसी इवेंट के फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर के नाम है।
जी हां… आईसीसी के इवेंट के सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने का रिकॉर्ड एक भारतीय खिलाड़ी के नाम है। ये हैं भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह। युवराज सिंह ने आईसीसी के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 7 बार फाइनल मैचों में हिस्सा लिया है। जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
युवराज सिंह ने खेले हैं 7 आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल मैच
भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह ने आईसीसी के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 वनडे विश्व कप फाइनल, 2 टी20 विश्व कप फाइनल और 3 चैंपियंस ट्रॉफी फानइल खेले हैं। ये एक विश्व रिकॉर्ड है। इतने ज्यादा आईसीसी इवेंट के फाइनल किसी और खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं।
युवराज सिंह की बात करें तो उन्होंने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला। जिसके बाद 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी वो टीम का हिस्सा थे। इसके बाद अगले ही साल 2003 का वनडे विश्व कप फाइनल खेला। साल 2007 के पहले टी20 विश्व कप फाइनल में भी युवी टीम के साथ थे, इसके बाद 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल को कैसे भुलाया जा सकता है।
इसके बाद साल 2014 के टी20 विश्व कप फाइनल में भी युवी खेले थे, जो उनके करियर के सबसे खराब मैच में से एक रहा। तो वहीं आखिर में उन्हें 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी खेलने में सफलता हाथ लगी।
0 Comments