किसानों के 'भारत-बंद' से अलग हुआ भारतीय किसान संघ, जानिए क्यों

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की तरफ से 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद से भारतीय किसान संघ ने खुद को अलग कर लिया है। भारतीय किसान संघ ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद से भारतीय किसान संग ने खुद को अलग रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हम पूरे देश में अपने सदस्यों से अपील करते हैं कि वे सतर्क रहें और अपने साथी नागरिकों को भी सावधान करें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हमें उम्मीद है कि देश के नागरिक और किसान बिरादरी पूरी ईमानदारी से भारतीय किसान संघ के साथ सहयोग करेंगे।'


आपको बता दें कि भारतीय किसान संघ आरएसएस से जुड़ा हुआ है। अपने बयान में भारतीय किसान संघ ने कहा, 'यह बात स्पष्ट है कि कुछ असामाजिक तत्व, बाहरी ताकतें और कुछ राजनीतिक दल किसानों के प्रदर्शन को उग्रता की ओर ले जा रहे हैं। हमें आशंका है कि इस भारत बंद के बहाने 2017 में घटी मंदसौर जैसी घटना को दोहराया जा सकता है, जब 6 किसानों को गोली लगी थी। हम उम्मीद करते हैं ऐसा फिर से ना हो।'


Post a Comment

0 Comments