अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल (Flipkart Mobiles Bonanza sale) 7 दिसंबर से शुरू हो गई है। यह सेल 10 दिसंबर तक चलेगी। सेल में शाओमी, रियलमी, ओप्पो, वीवो, आसुस, एलजी, सैमसंग समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन तगड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इसके अलावा, सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स की EMI पर 1,750 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट सेल में किस स्मार्टफोन पर क्या ऑफर है।

LG के 2 स्क्रीन वाले फोन पर 42,000 रुपये की छूट
फ्लिपकार्ट की सेल में LG के दो स्क्रीन वाले स्मार्टफोन LG G8X पर 42,010 रुपये की छूट मिल रही है। 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाला यह धांसू स्मार्टफोन सिर्फ 27,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 70,000 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में Mi 10T सीरीज स्मार्टफोन 30,999 रुपये में मिल रहे हैं। इसमें एक्सचेंज और ICICI बैंक ऑफर भी शामिल हैं। 64GB स्टोरेज वाले iPhone XR को आप सिर्फ 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल में 64GB स्टोरेज वाले iPhone 11 Pro को 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


 

इन स्मार्टफोन पर भी शानदार ऑफर
Infinix Smart 4 स्मार्टफोन को सेल में आप 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Realme C11 को सेल में 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Realme narzo 20 को 10,499 रुपये और Redmi 9i को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone SE को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। Realme 6 स्मार्टफोन को 12,999 रुपये पर खरीदा जा सकता है। वहीं, Vivo V20 को 24,990 रुपये में सेल में खरीद सकते हैं। 

 

31,999 रुपये में खरीद सकते हैं Pixel 4A
फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल में Samsung Galaxy F41 को 15,499 रुपये पर खरीदा जा सकता है। सेल में Poco M2 को 10,999 रुपये और Poco M2 Pro को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है। Realme 7 और Realme 7 Pro को सेल में 14,999 रुपये और 19,999 रुपये पर खरीदा जा सकता है। Poco C3 को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Google Pixel 4A स्मार्टफोन को सिर्फ 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट सेल में मोटोरोला रेजर (Motorola razr) को 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, LG Wing को 64,990 रुपये में सेल में ले सकते हैं। ड्यूल स्क्रीन वाले LG Velvet को 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Samsung A50S को 14,999 रुपये और Samsung A70S को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं।