काफी सस्ती मिल रही है Realme की 32 इंच की ये Smart TV, मिलेगी शानदार साउंड क्वालिटी



रियलमी अपनी स्मार्ट टीवी को 1 हज़ार रुपये सस्ते में उपलब्ध करा रहा है. आइए जानते हैं आइए जानते हैं कैसे हैं रियलमी स्मार्ट TV के स्पेसिफिकेशंस





अगर आप नया साल आने के मौके पर नई स्मार्ट TV (Smart TV) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि रियलमी की स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. दरअसल रियरलमी डेज़ सेल (Realme Days) सेल चल रही है, जिसका आखिरी दिन 31 दिसंबर को है. सेल में स्मार्टफोन समेत स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. रियलमी स्मार्ट टीवी (Realme Smart TV) की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो गई है. कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी अपनी स्मार्ट टीवी को 1 हज़ार रुपये सस्ते में उपलब्ध करा रहा है. आइए जानते हैं आइए जानते हैं कैसे हैं रियलमी स्मार्ट TV के स्पेसिफिकेशंस और कितनी कीमत में खरीद सकते हैं आप...

Realme Smart TV सेगमेंट में 32 इंच की स्मार्ट टीवी को कीमत 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. जबकि, 43 इंच की टीवी की कीमत 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा ग्राहकों को यहां से 1% तक का जिसकी कीमत 1000 रुपये मिलेगा. साथ ही इसपर 75 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकता है.

Realme Days 31 दिसंबर तक के लिए है. (फोटो: Realme)

रियलमी की 32 इंच की Smart TV HD क्वालिटी की है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ आती है. Realme Smart TV में 8.7 mm काफी पतला बेजेल दिया गया है और इसमें 24 वॉट आउटपुट का क्वॉडकोर स्पीकर भी मौजूद है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करता है. इन स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8 GB की स्टोरेज है.


TV में है 400 यूनिट्स तक की ब्राइटनेस



दोनों स्मार्ट टीवी क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे. इनमें 7 डिस्प्ले मोड्स होंगे और 400 यूनिट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा. खास बात है कि रियलमी के इन स्मार्ट टीवी पर HDR 10 कंटेंट को भी देख सकेंगे.

रियलमी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर चलेगा, जिसमें वॉइस और Netflix, अमेज़न प्राइम वीडियो और गूगल असिस्टेंट के लिए Hot Keys भी है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB और एक LAN, डिजिटल ऑडियो आउट और Bluetooth 5.0 मिलेगा.

Post a Comment

0 Comments