बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के 7 लव अफेयर्स, जिनमें से 2 हैं सलमान खान के रिश्तेदार





बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर का बर्थडे था. इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया था. मलाइका से पहले अर्जुन कपूर का कई लड़कियों के साथ अफेयर रह चुका है, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे.


अर्पिता खान

अर्जुन कपूर ने सबसे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट किया था. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे. हालांकि जब अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की तो उन्होंने अर्पिता से ब्रेकअप कर लिया. इस वजह से अर्जुन कपूर को सलमान खान के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था.

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इशकजादे में अर्जुन कपूर के साथ काम किया था. इस दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें आई थी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगीं.

आलिया भट्ट

फिल्म 2 स्टेट्स की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. लेकिन कुछ दिनों बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों के रास्ते एक-दूसरे से जुदा हो गए.

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म तेवर में अर्जुन कपूर के साथ काम किया था. इस फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं.

अथिया शेट्टी

अर्जुन कपूर का नाम सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से भी जुड़ा था. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया.

श्रद्धा कपूर

अथिया शेट्टी के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में श्रद्धा कपूर की एंट्री हुई. फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए और एक-दूसरे को डेट करने लगे. हालांकि अर्जुन कपूर का यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टीका.

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं. कई बार तो इनके शादी की खबरें भी आ चुकी हैं. ऐसी भी खबरें आती रहती हैं कि इस वजह से सलमान खान अर्जुन कपूर से बेहद नाराज हैं. अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments