लोकडाउन का कहर : 150 किलोमीटर पैदल चली 12 साल की मासूम, तोड़ा दम


 देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मजदूरों का रोजगार छिन गया है. ऐसे में शहरों में खाने-पीने और रहने का ठिकाना न होने के चलते मजदूर पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल गए हैं. मुंबई के बांद्रा में मजदूरों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को अभी हम भूल भी नहीं पाए थे कि आज एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने अंदर तक झकझोर कर रख दिया . 

दरअसल, तेलंगाना से अपने घर छत्तीसगढ़ के बीजापुर लौट रही एक 12 साल की बच्ची ने गांव पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. कड़ी धूप और चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी के चलते उसकी मौत हो गई. घटना बीते शुक्रवार की है लेकिन मामला अब प्रकाश में आया है. 

ANI

@ANI

Chhattisgarh: A 12-yr-old girl, who was among 11 ppl who walked from Telangana to return to their native place in Bijapur,died on April 18. CMHO Bijapur says "I'm yet to see her postmortem report but it seems she died either due to exhaustion,electrolyte imbalance or dehydration"



समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, 12 साल की बच्ची जमलो मकदम तेलंगाना के कन्नईगुडा में मिर्च के खेतों में काम करती थी. 15 अप्रैल से दोबारा लॉकडाउन शुरू होने के बाद उसके साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने अपने गांव लौटने का फैसला किया. 11 लोगों के समूह के साथ बच्ची पैदल ही निकल पड़ी. तीन दिन तक पैदल चलने के बाद उसने 150 किलोमीटर की दूरी तय कर ली. लेकिन 18 अप्रैल की सुबह घर पहुंचने के कुछ किलोमीटर पहले ही बीजापुर में बच्ची की मौत हो गई.

सीएमएचओ बीजापुर का कहना है कि "मैंने अभी बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है. उसकी मौत डीहाइड्रेशन, थकावट और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण हुई होगी."

ANI

@ANI

They'd gone to Telangana to work in chilli fields. Since there's no mode of transportation they walked from Telangana. Her body was preserved&samples were sent for testing as a precautionary measure. It came negative so further action is being taken after postmortem: CMHO Bijapur https://twitter.com/ANI/status/1252466401643761664 …

ANI

@ANI

Chhattisgarh: A 12-yr-old girl, who was among 11 ppl who walked from Telangana to return to their native place in Bijapur,died on April 18. CMHO Bijapur says "I'm yet to see her postmortem report but it seems she died either due to exhaustion,electrolyte imbalance or dehydration"



उन्होंने कहा कि बच्ची अन्य लोगों के साथ मिर्च के खेतों में काम करने के लिए तेलंगाना गई थी. चूंकि लॉकडाउन के कारण तेलंगाना से  वापस आने का कोई साधन नहीं था इसलिए वो सब पैदल ही निकल पड़े. उसके शरीर को संरक्षित किया गया है और एहतियात के तौर पर नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं. पोस्टमॉर्टम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Post a Comment

0 Comments