
जबसे बिग बॉस 13 खत्म हुआ है तबसे ही रश्मि अरहान से दूर हो गई है। शो में भी रश्मि को कई दफा अरहान की झूठी बातों का पता लगा था जिसके बाद उन्हे ये विश्वास हो गया था कि वे पक्के फ्रॉड है। दोनों में फिलहाल दोस्ती तो नही है लेकिन दोनों के किस्से आज भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मि की बैंक अंकाउट स्टेटमेंट वायरल हो रही है जिसमें उनके अकाउंट से 15 लाख का कुछ लेन देन का मामला सामने आ रहा है। इसी सिलसिले पर रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो पैसे निकालने वाले कोई और नही बल्कि अरहान खान है।
अपने एक इंटरव्यू में वह कहती है, ' ये सभी ट्रांजेक्शन मुझसे बिना पुछे और बिना बताए किए गए है। जब मैं बिग बॉस से बाहर आई तब मुझे इन के बारे में पता चला तो मैनें इन्हें अपने अंकाउट स्टाफ के साथ स्क्रीनशॉट को शेयर किया वहीं मै आप को बताऊं तो अरहान ने इन 15 लाख के अलावा भी मुझसे पैसे लिए है लेकिन वह मुझे वापिस करने से इनकार कर रहे है। '

वही अरहान भी अपनी सफाई से पीछे नही रहे वे कहते है,' रश्मि ने मेरी छवि को खराब करने के लिए मेरे ये स्क्रीनशॉट शेयर किए है। उनके अलावा ऐसा और कौन कर सकता है। मैने जो भी पैसे ट्रांसफर किए थे वो प्रोडक्शन के लिए थे हम दोनों एक ही प्रोडक्शन टीम है और मेरा भी इसमें हिस्सा है। रश्मि ने ही लोगों को पैसे देने के लिए कहा था।
0 Comments