मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के करिए पत्रकारों से बाचीत की। इस दौरान उनसे लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर भी सवाल पूछे गए। उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या लॉकडाउन 3 मई के बाद भी आगे बढ़ेगा? इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि 27 अप्रैल को इस बारे में पीएम मोदी के साथ दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग होगी और इसी के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। आगे की रणनीति के बारे में भी इस दौरान चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म हो या आगे बढ़े, धारा 144 फिर भी लागु रहेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर सांप्रदायिकता का माहौल फैलाया जा रहा है लेकिन कोरोना वायरस किसी व्यक्ति का धर्म मजहब आदि नहीं देखता है। इसलिए सरकार हिंदू धर्म के इस भेदभाव पर भी नजर बनाए हुए है। लोगों को इस तरह का दुष्प्रभाव नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कई होटल्स आइसोलेशन सेंटर बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं लेकिन जब पर्यटन उधोग ही नहीं रहा तो उनके होटल कहाँ से चलेंगे? ऐसे में उन्हें मानवता दिखाने की जरूरत है। ऐसे होटल के खिलाफ कार्रवाही भी की जाएगी।
0 Comments