20 अप्रैल से उद्योगों के साथ ये सब भी होगा शुरू, सरकार ने की नई घोषणा



कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश का हर एक राज्य लगा है। सरकारें अपने अपने मॉडल पर काम कर रही है और इसके खिलाफ रणनीति भी बना रही है। केंद्र सरकार कह चुकी है कि हालात की समीक्षा करने के बाद 20 अप्रैल से चुनिंदा क्षेत्रों में राहत दी जा सकती है। इसी के मद्देनजर अलग अलग राज्यों ने कई अलग अलग नियम अपनाने का फैसला किया है। गुजरात में सरकार ने 20 अप्रैल से सभी सरकारी दफ्तर खोलने की योजना बनाई है। वहीं केरल में ऑड-ईवन नियम लागू किया जाएगा। मध्यप्रदेश में 20 April से 850 औद्योगिक इकाइयां चालू कर दी जाएंगी।


गुजरात में काम करेंगे 33 फीसदी सरकारी कर्मचारी- गुजरात में सरकारी दफ्तरों में जो लोग काम करेंगे उन्हें नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके तहत एक बार में 33 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे। बाकी घरों से काम करेंगे। सरकार चाहती है कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं पर काम होता रहे।


केरल में महिलाएं वाहन चालकों को छूट- केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने ऐलान किया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 अप्रैल से ऑड-ईवन सिस्टम लागू होगा। इस दौरान महिलाओं को विशेष छूट मिलेगी। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। केरल को चार जोन में बदलने की कोशिश की जा रही है, जिसके आधार पर लोगों को छूट दी जाएगी।


मध्यप्रदेश में 1 लाख मजदूरों को सोमवार से मिलेगा काम- सोमवार से मध्य प्रदेश में 850 छोटी, मंझोली और बड़ी औद्योगिक इकाइयां चालू हो जाएंगी। 1 लाख से अधिक श्रमिकों को इस से रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूट के मुताबिक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments