बिना राशन कार्ड वालों को भी एक-एक हजार रुपया देगी बिहार सरकार, 21.42 लाख लोगों को होगा फायदा

 लॉकडाउन (Lockdown) और कोरोना वायरस (Coronavirus) की समस्या से जूझ रहे बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार (Nitish Government) ने बड़ा फैसला किया है. इस फैसले के तहत बिहार में वैसे परिवारों को भी एक हजार रुपए दिए जाएंगे, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. नीतीश सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में किया.

कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला यही था. बिहार सरकार की ओर से यह निर्णय किया गया है कि राज्य के ग्रामीण इलाके के 18.18 लाख परिवारों को एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी. ये राशि ऐसे लोगों को दी जाएगी जिनका राशन कार्ड लंबित है. इसके अलावा नीतीश सरकार की इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लगभग सवा तीन लाख परिवारों को भी इसका लाभ देने का निर्णय लिया गया. ये राशि आरटीजीएस के द्वारा दी जाएगी.

कई लोगों का नहीं बन सका है राशन कार्ड

दरअसल बिहार सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त यह है जब राज्य के काफी लोग राशन कार्ड से अभी भी वंचित हैं. कैबिनेट की बैठक में जिन 8 एजेंडों पर मुहर लगी है उनमें गाड़ियों के टैक्स भुगतान करने में छूट का भी फैसला शामिल है. इस फैसले के तहत 30 जून 2020 तक यह छूट दी गई है. नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई. सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वाहन मालिक 30 जून 2020 तक टैक्स जमा कर सकते हैं. ये छूट मालवाहक, पैसेंजर व्हीकल आदि जैसी गाड़ियों के लिए होगी.

Post a Comment

0 Comments