
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 21,393 हैं. साथ ही महामारी के चलते अब तक कुल 681 लोगों की मौत हो गई है.
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरल संक्रमण से अब तक कुल 4,258 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना संक्रमण के चलते हुई 269 मौतों सहित कुल 5,652 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. वहीं, गुजरात में कुल संक्रमण के 2,407 मामलों में से 103 मौतें देखने को मिली हैं. तीसरे स्थान पर 48 मौतों और कुल 2248 दर्ज मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है.
अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,449 और मध्यप्रदेश में कुल 1,592 संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
0 Comments