
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण ने लगभग हर क्षेत्र में लोगों को संक्रमित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,062 हो गया है जिसमें से 23,546 मामले सक्रिय हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1,079 पर पहुंच गया है जबकि 8,437 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।
भारत में एक अच्छी खबर यह है कि पिछले 15 दिनों में देश के करीब 25 राज्यों में हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घटकर 129 हो गई है।
दिल्ली में 3,439 संक्रमित मामले
महाराष्ट्र राज्य जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है वहां अब तक संक्रमितों की संख्या 9,915 हो गई है और 432 लोगों की मौत अब तक हुई है। वहीं महाराष्ट्र में इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या 1,593 है। दूसरे स्थान पर गुजरात है जहां 4,082 लोग संक्रमित है जबकि 197 लोगों की मौत हो चुकी है इसमें पांच 527 लोग ठीक भी हुए हैं।
मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ा 3,439 हो गया है वहीं मरने वालों की संख्या 56 है। जिसमें से अब तक 1092 लोग ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 2,560 लोग करोना की चपेट में है, वहीं 130 लोगों ने अपनी जान गवा दी, जबकि 461 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा पांचवे नंबर पर राजस्थान है जिस जहां पर 2,438 लोग संक्रमित है जिसमें 55 लोगों की जान गई है 814 लोग ठीक हुए हैं।
0 Comments